बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री के बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया पलटवार, कहा - गिरिराज जी से असल में ये हुई थी उस समय बात...

केंद्रीय मंत्री के बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया पलटवार, कहा - गिरिराज जी से असल में ये हुई थी उस समय बात...

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव आने के पहले से ही सियासी हलचल शुरू है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन की चौथी बैठक के बाद से बिहार की सियासत का एक अलग रुप देखने को मिल रहा है। वहीं बीते दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बाद से बिहार की राजनीति में भूचाल मच गया है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने कहा था कि, दिल्ली से लौटते समय उनकी मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से हुई। इस दौरान लालू यादव बहुत चिंतित दिखे। लालू यादव तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और उसके लिए वह परेशान है। 

वहीं इस बयान के बाद राजनीति हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह पर पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, गिरिराज सिंह अपनी पार्टी से परेशान है। उन्होंने गिरिराज सिंह के बायन का खंडन करते हुए कहा कि, गिरिराज सिंह अपने सरकार से चिंतित थे उन्होंने मुझे सारी बातें बताई है। 


उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जहां पर बैठे हुए थे उनके बगल में हम थे और उसके बाद लालू प्रसाद यादव बैठे हुए थे। लैंडिंग के समय उन्होंने लालू यादव से कहा कि आप हमको मटन कब खिला रहे हैं तो लालू यादव ने कहा कि आप तो झटका मटन खाने वाले हैं। हम जब झटका मटन बनाएंगे तो आपको बुला लेंगे। यही बातें सिर्फ लालू यादव से हुई है बाकी बातें तो हमसे हुई है।      

डिप्टी सीएम ने कहा कि गिरिराज सिंह काफी चिंचित थे कि उनको टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा? कई बातें तो हम सार्वजनिक तौर पर बाता ही नहीं सकते हैं। गिरिराज सिंह का मानना था कि केंद्र में सभी मंत्रियों का नहीं चलता है सिर्फ एक दो मंत्रियों का ही चलता है। तेजस्वी याजव ने कहा कि, मीडिया में उनको क्या कहना है क्या नहीं कहना है यह उनकी राजनीति है। 

वहीं गिरिराज सिंह के मटन पार्टी को लेकर ललन सिंह ने भी निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह खुद ढाई किलो मटन खाते हैं। साथ ही ललन सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह का अपना टीआरपी है। गिरिराज सिंह अपने टीआरपी पर चलते हैं कुछ बोलना है इसलिए बोलते रहते हैं।

Suggested News