बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मकान मालिक की गंदी कारतूत, पांच वर्षीय बच्ची के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पटना में मकान मालिक की गंदी कारतूत, पांच वर्षीय बच्ची के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

PATNA: पटनासिटी के सबलपुर से एक पांच वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का यह आरोप किराए के मकान में रह रहे नीलू देवी ने अपने मकान मालिक के ऊपर लगाया है। मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर पंचायत के सबलपुर बार्ड नम्बर 5 का है। जहां बीते रविवार को नालंदा जिले के नूरसराय की रहने वाली नीलू देवी ने अपने मकान मालिक पर अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। 

पीड़ित महिला अपने पति के साथ चन्दर सिंह के मकान में  किराएदार के रूप में रहती है। उसी मकान मालिक जिसका उम्र 75 वर्षीय है पर नीलू देवी ने अपनी बेटी के साथ  छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। नीलू देवी ने इसकी सूचना स्थानीय नदी थाना को दी। जिसके बाद  पुलिस ने चन्दर सिंह के मकान पर दविश दी लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही मकान मालिक चन्दर सिंह फरार हो गया था। ताजा मिला मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

वहीं नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गई है। और पीड़ित बेटी( छात्रा) की माँ का बयान पुलिस ने कलमबद्ध कर किया है। नीलू देवी यहां करीब तीन महीने से किराए के मकान में रह रही है औऱ पास के ही किसी प्लाई फैक्ट्री में रहकर अपना जीवन यापन करती है। हलांकि इस घटना के बाद से ग्रामीणों के भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस पीड़िता, उसकी माँ औऱ पिता को रात में ही थाने ले गयी है और मामले के छानबीन में लग गई है। 

मामले में नदी थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि एक पांच वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसमें किराए के मकान में रह रही नीलू देवी ने अपने मकान मालिक चन्दर सिंह के ऊपर अपनी बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब  घर वापस लोटी तब देखा कि चन्दर सिंह उसकी बेटी के बेड पर बैठ उसकी बेटी के साथ गन्दी हरकते कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिनके ऊपर आरोप लगा है उनके तरफ से यह बताया गया कि तीन महीने का किराया बकाया था जो मांगने पर इस तरह का आरोप लगाया गया है। 

पटना से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News