बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में डबल सुसाइड: बुजुर्ग दंपति ने एक साथ मौत को लगाया गले, कर्ज नहीं चुका पाने से थे परेशान

मुजफ्फरपुर में डबल सुसाइड: बुजुर्ग दंपति ने एक साथ मौत को लगाया गले, कर्ज नहीं चुका पाने से थे परेशान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में कर्ज ना चुका पाने के काऱण एक बुजुर्ग दंपति ने अपना जीवनलीला समाप्त कर ली है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह सुबह पेड़ से लटका शव देख स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद पंचायत का है। जहां की सकरा वाजिद पंचायत के वार्ड संख्या 10 के रहने वाले दंपती ने अपना जीवनलीला समाप्त कर दी है। मृतकों की पहचान शिवन दास उम्र तक़रीबन 60 वर्ष और भुखली देवी उम्र तक़रीबन 55 वर्ष की रुप में हुई है। बताया जा रहा कि दंपति निर्धन थे। दोनों ने बीते दिन एक समूह से पारिवारिक खर्च के लिए लोन लिया था। 

जानकारी अनुसार दोनों दंपति कर्ज को चुका नहीं पा रहे थे। वहीं समूह के द्वारा पैसे के लिए दवाब भी बनाया जा रहा था। वहीं कर्ज ना दे पाने से परेशान दंपति ने बीती रात एक पीपल के पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दंपति के दो पुत्र थे लेकिन दोनों अपने माता-पिता के साथ नहीं रहते थे। वहीं आज़ अहले सुबह सकरा वाजिद पंचायत के एक पीपल के पेड़ से दंपती का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। 

वहीं डेड बॉडी लोगों ने देखा जिसके बाद इस घटना को लेकर लोगों के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया। वहीं दंपती द्वारा सुसाईड कर लेने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद पूरे मामले की सुचना लोगों ने सकरा थाना की पुलिस को दिया है। जिसके बाद सकरा थाना प्रभारी राज कुमार पाल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

Suggested News