बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निलंबित IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर आज फिर से ईडी की छापेमारी, एक खास शख्स की भूमिका की हो रही है जांच

निलंबित IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर आज फिर से ईडी की छापेमारी, एक खास शख्स की भूमिका की हो रही है जांच

RANCHI/MUZAFFARPUR : मनी लांड्रिंग के मामले में नौकरी से बर्खास्तगी की लटकती तलवार के सामने खड़ी झारखंड की पावरफुल आईएएस पूजा सिंघल की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। घर से करोड़ों की राशि की बरामदगी   के बाद आज एक बार फिर से ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम पूजा और उसके संबंधियों के छह ठिकानों पर रेड कर रही है। जानकारी के मुताबिक रांची और मुजफ्फरपुर में आज सुबह साढ़े सात बजे से ईडी की टीम रेड की कार्रवाई कर रही है।

इस शख्स की है तलाश

बताया जा रहा है कि ईडी को अब अनिल झा नामक शख्स की तलाश है। अनिल झा के नेताओं और नौकरशाहों से बेहतर ताल्लुकात हैं। माना जा रहा है कि पैसे से लेनदेन में उसकी भूमिका है। अनिल झा ही पैसे पहुंचाने का काम करता था। ईडी इसकी तस्दीक करना चाहती है कि पूजा सिंघल प्रकरण में यह नया कैरेक्टर और क्या क्या काम करता था।

ससुर से बताया जा रहा है कनेक्शन

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पिता कामेश्वर झा का मकान मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में है। कामेश्वर झा बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी के तौर पर काफी समय तक कार्यरत थे। झारखंड बंटवारे के बाद वे झारखंड चले गए और रांची के साथ साथ दुमका में सक्रिय रहे। 

माना जा रहा है कि अनिल झा अभिषेक के पिता कामेश्वर झा का आदमी है। इस वजह से ईडी मुजफ्फरपुर में कामेश्वर झा के आवास पर भी कार्रवाई कर रही है।

अभी जेल में हैं दंपती

मनी लाउंड्रिंग और मनरेगा घोटाला के संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में पूजा सिंघल, पति अभिषेक झा और उसका सीए सुमन सिंह फिलहाल जेल में हैं। सुमन सिंह के ठिकानों से ईडी की छापेमारी के दौरान 19.41 करोड़ की रकम बरामद की गयी थी। पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा द्वारा बनाए गये पल्स हॉस्पीटल में शेल कंपनियों के पैसे लगाने का आरोप है

Suggested News