बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- कब्जा जमाए रहेंगे, देश जाए भाड़ में

शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- कब्जा जमाए रहेंगे, देश जाए भाड़ में

BUXAR: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे से पूरा देश सदमे में हैं। सबका दिल दहल गया है। बक्सर पहुँचे शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर कुमार से जब पत्रकारों ने इस घटना को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कहा कि यह घटना वाकई में झकझोर देने वाली है। यह मानवीय हैं या टेक्निकल फाल्ट है, यह तो जाँच का विषय हैं। उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटनाएं जिस तरह से हो रही हैं उसे रोकने में भारत सरकार नाकाम रही हैं।

वहीं रेल मंत्री के इस्तीफे को लेकर सवाल किए जाने पर चंद्रशेखर ने कहा है कि बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मोदी सरकार कोई आदर्श तो स्थापित करें। भारत सरकार में जो भी है, वह कब्जा जमाए रहना चाहते है चाहे देश जाये भाड़ में।

प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के शाषन काल की नाकामियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा हैं कि सरहद घायल है, नौकरियां गायब हैं, किसान परेशान हैं, महंगाई चरम पर हैं, ऐसे कई नाकामियों के साथ उन्होंने सवाल किया है आखिर प्राप्त क्या हुआ है?

इसके साथ ही उन्होंने तात्कालिक रेल मंत्री को उनके पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इनके हटाये जाने के बाद भी तो आप ही के आदमी मंत्री बनेंगे न लेकिन इनको तो हटाया जाना चाहिए। आप इसे राजनीती कहते है लेकिन यह तो नैतिकता को बात हैं।

Suggested News