बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : सासाराम में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार चार की हुई मौत

BIG BREAKING : सासाराम में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार चार की हुई मौत

SASARAM : खबर रोहतास जिला के संझौली थाना क्षेत्र से है। जहां एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना संझौली के सिकठी के पास की है। सभी मृतक भोजपुर जिला के पीरों के निवासी बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को अपने कब्जे में ले ली है। 

हादसे के बारे में बताया जाता है कि पीरों के बलिगांव के रहने वाले बूटन चौधरी, वकील चौधरी, ब्रह्मपुर के यमुना चौधरी के अलावे बूटन चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत इस हादसे में हो गई है। 

ट्रक से टक्कर इतना जोरदार था कि घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी एक ही बाइक पर सवार होकर सासाराम की ओर से पीरों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान संझौली के पास हादसा के शिकार हो गए हैं। पुलिस परिजनों को सूचना देने के प्रयास में जुटी है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News