बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में घर में घुसकर पुलिस ने की युवक की जमकर पिटाई, पीड़ित ने न्यायालय से लगायी न्याय की गुहार

औरंगाबाद में घर में घुसकर पुलिस ने की युवक की जमकर पिटाई, पीड़ित ने न्यायालय से लगायी न्याय की गुहार

AURANGABAD : जिले में एक युवक के साथ पुलिसिया बर्बरता का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर न्यायालय से न्याय की गुहार लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर में पौथु थाना की पुलिस परसडीह गाँव मे छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस परसडीह निवासी अशोक यादव के घर पर भी छापेमारी करने पहुँच गयी। जिसका विरोध अशोक यादव ने किया। युवक के विरोध को देखते हुए थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार आग बबूला हो गये और अशोक यादव पर दे दना दन लाठी बरसाने लगे। जिससे अशोक यादव बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद  रेफर कर दिया है। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है। 

मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक यादव ने बताया कि मेरे घर मे लड़के का पेसकी हो रहा था। जिसमें दर्जनों की संख्या में कुटुम्ब परिवार जुटे हुये थे। जिसको लेकर हमने छापेमारी को विरोध किया। इसके बाद पुलिस द्वारा जोरदार तरीके से हमारी पिटाई किया गया है। जिसमे मेरा हाथ टूट गया है मेरे पंजरी के हड्डी में गम्भीर चोट आया है। उसने यह भी कहा कि हमारे स्वाभिमान और हमारी प्रतिष्ठा की पुलिस के द्वारा धज्जियां उड़ाया गया। एक चोर और डकैत की तरह पुलिस ने सिबिल ड्रेस में मेरे घर मे घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर हमने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। 

युवक ने कहा की हमें भरोसा है कि हमे न्याय मिलेगा। हमने थाना अध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय में फरियाद दर्ज किया है। वही जब इस विषय पर  पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार से बात किया गया तो उसने बताया कि यह मामला पूरी तरह बेबुनियाद है। युवक की ओर से पुलिस पर गलत आरोप लगाया गया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News