बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनपुर में गंगा का कटाव अब ग्रामीण बस्ती तक पहुचा, अपने हाथों से अपना आशियाना तोड़ते दिखे लोग

सोनपुर में गंगा का कटाव अब ग्रामीण बस्ती तक पहुचा, अपने हाथों से अपना आशियाना तोड़ते दिखे लोग

CHHAPRA : छपरा में अब गंगा गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ पानी का रौद्र रूप भी देखने को मिलने लगा है। पानी का धारा तेज होने के चलते गंगा के किनारे पर अब कटाव तेजी से होने लगा है। कटाव का सबसे ज्यादा असर सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पंचायत में देखने को मिल रहा है।सबलपुर में कटाव खेत के बाद अब ग्रामीण बस्ती इलाक़े में पहुचने लगा है। विगत दो दिन से कटाव तेजी से सो रहा है। शुक्रवार को बस्ती में कटाव के जद में आ गया। जिसके बाद लोगों में कटाव का खौफ नजर आने लगा है।

स्थिति यह है कि  कटाव के पीड़ित रामपुकार राय राय अपने सपने के आशियाना को अपने हाथों तोड़ते दिखे। शुक्रवार को रामपुकार राय का घर कटाव के चपेट में आ गया। घर के कुछ हिस्से नदी में विलीन हो गए। बाकी बचे आशियाना को घर के सभी सदस्य जल्दी जल्दी तोड़ रहे है। घर वालों का मानना है कि घर नदी में विलीन होने से पहले खिड़की दरवाजा और ईंट को बचाया जा सके। ताकि नए घर मे इसका इस्तेमाल हो सके।रामपुकार राय के परिवार वाले फ़िलहाल पंचायत भवन में शरण लिए हुए है।

सरकार से नाराज

कटाव पीड़ित लोगों सरकार के लापरवाह रवैया से आक्रोशित है। लोगो का आरोप है कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष कटाव रोधी कार्य और बांध मरम्मती के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च होते है। बावजूद इसके धरातल पर कोई कार्य नही दिखता। प्रत्येक वर्ष लोग कटाव और बाढ़ के चपेट में आ रहे है। गंगा और गंडक के बढ़ते जलस्तर के बाद लोग मवेशी के साथ घर का समान लेकर ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए है। 

ग्रामीण बस्ती में कटाव का रुख होने से सभी लोग भयभीत है। स्थानीय लोगो ने बताया कि पहले बाढ़ के पानी के चलते गुजर बसर में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बस्ती क्षेत्र में कटाव सबका नींद उड़ा के रख दिया है।कटाव में खेती योग्य सैकड़ो एकड़ जमीन विलीन हो चुके है।

Suggested News