बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम मंदिर भी अयोध्या में बीजेपी को नहीं दिला सकी जीत, धर्मेंद्र यादव, राहुल गांधी और डिंपल जीते, स्मृति, मेनका और निरहुआ को मिली हार

राम मंदिर भी अयोध्या में बीजेपी को नहीं दिला सकी जीत, धर्मेंद्र यादव, राहुल गांधी और डिंपल जीते, स्मृति, मेनका और निरहुआ को मिली हार

LUCKNOW : यूपी में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। यहां अमेठी सीट से स्मृति ईरानी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी और आजमगढ़ सीट से दिनेश लाल यादव चुनाव हार गए है। वहीं अयोध्या के राम मंदिर के भरोसे फैजाबाद सीट जीतने की बीजेपी की आस भी टूट गई है। 

स्मृति ईरानी

2019 के चुनाव राहुल गांधी को हराकर आसमान में सुराख करनेवाली स्मृति ईरानी के लिए 2024 का चुनाव बेहद दर्दभरा रहा है। उन्हें चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी किशारी लाल शर्मी ने जीत हासिल किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 1.30 हजार वोटों से हराया।

आजमगढ़ सीट पर निरहुआ को झटका

आजमगढ़ सीट से दोबारा जीत हासिल करने की उम्मीद लेकर उतरे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 124835 वोटों के मार्जिन से जीत गए हैं। धर्मेंद्र को 404983 और दिनेश लाल यादव निरहुआ को 280148 वोट मिले।

मेनका गांधी भी हारी

वहीं सुत्लानपुर में मेनका गांधी चुनाव हार गई हैं। सपा के रामभुआल निषाद ने उन्हें 34 हजार वोटों से हराया है। जबकि उनके बेटे वरूण गांधी की जगह पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के भवगत शरन गंगवार को 1.66 लाख वोटों से हराया है।

डिंपल यादव जीतीं 

सपा की परंपरागत सीट रही मैनपुरी एक बार उनके हिस्से में आई है। यहां की जनता ने फिर से सपा पर विश्वास जताया है। यहां अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी थी। उन्होंने मंत्री जयवीर सिंह को 2.21 लाख हजार वोटों से हराया।

राहुल गांधी का राजबरेली पर कब्जा

गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही रायबरेली की जनता ने फिर से अपना विश्वास कांग्रेस  पर जताया है। राहुल गांधी रायबरेली से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के दिनेश सिंह को करीब 3.70 लाख वोटों से हराया है।


Suggested News