बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

'रोज हत्या,लूट और बलात्कार यहीं है मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार', तेजस्वी यादव ने जारी किया क्राइम बुलेटिन, बिहारवासियों को फिर चेताया...

'रोज हत्या,लूट और बलात्कार यहीं है मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार', तेजस्वी यादव ने जारी किया क्राइम बुलेटिन, बिहारवासियों को फिर चेताया...

PATNA: रोज हत्या,लूट और बलात्कार यही है मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार.......बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर दिन सोशल मीडिया पर क्राइम बुलेटिन जारी किया है। एक बार फिर तेजस्वी ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें तेजस्वी ने बीते 3 से 4 दिनों के अपराधिक घटनाओं को जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि वीडियो में 𝟑-𝟒 दिनों का मंगल है। 

𝟑-𝟒 दिनों में 𝐍𝐃𝐀 के महा मंगलराज 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया ट्विट कर कहा है कि, "आज 𝟕 जुलाई 𝟐𝟎𝟐𝟒 रविवार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विगत 𝟑-𝟒 दिनों में 𝐍𝐃𝐀 के महा मंगलराज में घटित अपराधियों द्वारा बेख़ौफ़ गोली चला मानव हत्याएं करने वाली घटनाओं का दुःखद विवरण इस प्रकार है। 𝐁𝐉𝐏 के जिम्मेवार, सुसंस्कारित व शास्त्रीय नेताओं के अनुसार डबल इंजन पावर्ड 𝐍𝐃𝐀 सरकार के महा मंगलराज में रक्तरंजित इन मंगलमय घटनाओं का जिक्र करना भी निर्मम अपराध की श्रेणी में आता है"।

अपराधी बेखौफ-सत्ताधीश खामोश...

नेता प्रतिपक्ष ने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि, वीडियो में 𝟑-𝟒 दिनों का मंगल है। वीडियो में तेजस्वी ने लिखा है कि, अपराधी बेखौफ-सत्ताधीश खामोश...सावधान ! आप NDA सरकार वाले बिहार में हैं ! जिसके बाद तेजस्वी ने बीते दिन हुए आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया है। तेजस्वी ने क्राइम बुलेटिन में आपराधिक घटनाओं को बताया लिखा कि, बेगूसराय में गोली मार महिला की हत्या। बगहा में गला दबाकर महिला की हत्या। समस्तीपुर में गोली मारकर महिला समेत 2 की हत्या। गया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या। मधुबनी में अनाज कारोबारी की गोली मारकर हत्या। मधेपुरा में पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या। बख्तियारपुर में युवक के मुँह में गोली मारकर हत्या। पटना के बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारी। पटना के मोकामा में युवक का शव मिला। पटना के दानापुर में 3 वर्षीय बच्ची की गोली मार हत्या। पटना के मसौढ़ी में महिला को दुष्कर्म उपरांत गोली मारी। पटना के धनरुआ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या। नवादा में महिला की गोलियों से भून कर हत्या ! पति का पहले ही हो चुका है मर्डर। मुंगेर जेल में मारपीट के दौरान कैदी की मौत। मोतिहारी में नाबालिग की ख़ौफ़नाक निर्मम हत्या ! बदमाशों ने पहले अगवा कर कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर की हत्या।

तेजस्वी ने जारी किया क्राइम बुलेटिन

पटना में अपराधियों ने की महिला की हत्या। नवादा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी दरिंदगी। पटना के दीघा में 2 भाइयों को दिनदहाड़े मारी गोली। मधुबनी में डबल मर्डर। अपराधियों ने की मां-बेटे की हत्या। पटना मे घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाने पर मार दी गोली। सासाराम में अपराधियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या। बेतिया में मासूम बच्चे की हत्या। मुजफ्फरपुर में महिला की निर्मम हत्या। डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने की हत्या। मधुबनी में सरकारी अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना। सुपौल में छात्र की मौत । समस्तीपुर में एक व्यक्ति की हत्या। बीजेपी नेता की संदिग्ध हत्या। सिवान में डबल मर्डर! महिला और बेटे की चाकू से गोद कर हत्या। बेगूसराय में सरकारी बदमाशों ने युवक को मारी गोली।नवादा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म। 

अब तक के अपराधिक घटनाओं का किया जिक्र

मोतिहारी में देसी कट्टा दिखा फाइनेंसकर्मी से लूट। पटना में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूट की। पटना में JDU नेता के घर में भीषण डकैती। गया में 10 लाख से अधिक की चोरी। बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट। सहरसा में प्रिंसिपल के घर में भीषण चोरी, 40 लाख से अधिक के गहने लेकर भागे चोर। समस्तीपुर-शराब माफिया ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीटकर अधमरा किया। गोपालगंज में बदमाशों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी। जान से मारने की धमकी पटना के फुलवारीशरीफ में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट। हाजीपुर में चोरी करने घुसे चोर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मधेपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म।  

रोज़ हत्या, लूट और बलात्कार यही है मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि, रोज़ हत्या, लूट और बलात्कार यही है मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार। बता दें कि, तेजस्वी यादव हर दिन सोशल मीडिया के द्वारा नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव के लगातार हमले से राज्य की सियासत गरमाई हुई है। तेजस्वी एक के बाद एक सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर हमला कर रहे हैं। वहीं फिलहाल सरकार की ओर से तेजस्वी के इन बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks