बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, कहा CM की सुरक्षा में की गयी थी तैनाती, एसपी ने सिरे से किया इंकार

खगड़िया में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, कहा CM की सुरक्षा में की गयी थी तैनाती, एसपी ने सिरे से किया इंकार

KHAGARIA : खगड़िया पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। जिले की चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने अजय कुमार यादव को शहर के जेल रोड से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है की गिरफ्तार युवक सब- इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर पिछले तीन महीने से खगड़िया शहर में घूम रहा था। इधर एसपी अमितेश कुमार ने उस खबर को फर्जी बताया है। जिसमें कहा जा रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 28 जनवरी को खगड़िया दौरा के दौरान फर्जी दारोगा उनके सुरक्षा में ड्यूटी कर रहा था। तो वहीं गिरफ्तार फर्जी दारोगा की मानें तो वह  पिछले तीन महीने से पुलिस वर्दी पहनकर क्राइम सेक्शन के साथ साथ सङक पर डियूटी करते आ रहा है।


इतना ही नही गिरफ्तार फर्जी दारोगा ने बताया की वह सहरसा में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के दौरान सहरसा के अभियंता चौक पर डियूटी किए थे। हालाँकि पुलिस गिरफ्तार फर्जी दारोगा की बात से सिरे से खारिज कर रही है। तो वहीं एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि अजय के प्रतिनियुक्ति के कोई रिकॉर्ड नहीं है। खबर जो चल रही है वह आधारहीन है। 

फर्जी दारोगा के बारे में एसपी ने कहा कि वह शहर के जेल रोड में किराए के मकान में रह रहता था। मोहल्ले के लोगों को पुलिस लाइन में काम करने की बात कह कर रह रहा था। लेकिन चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस को युवक पर शक हुआ। लिहाजा पुलिस  ने उसके नियुक्ति पत्र समेत अन्य कागजात की जांच किया तो फर्जी निकला।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक लैपटॉप, पुलिस वर्दी, नेम प्लेट, NPC कार्ड, बिना क्रमांक का नियुक्ति पत्र और तीन सेट मोबाइल सीज किया है। गिरफ्तार युवक सुपौल जिले के छातापुर ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं गिरफ्तार युवक ने कहा कि वह खगड़िया पुलिस लाइन में कार्यरत था। आपको बता दें कि जिले में डेढ़ साल के अंदर तीन फर्जी दारोगा गिरफ्तार हुआ है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News