बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विराट कोहली के पब पर FIR दर्ज, पुलिस ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई

विराट कोहली के पब पर FIR दर्ज, पुलिस ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई

DESK: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के पब पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने विराट के बेंगलुरु वाले पब पर एफआईआऱ दर्ज किया है। जानकारी अनुसार देर रात तक पब खुले रहने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।  शहर के कई पबों के प्रबंधन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया। इनमें से एक पब क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाली भी है, जिसका नाम वन8 कम्यून पब है। 

पुलिस ने जानकारी दी कि 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुला था, जो कि नियमों के खिलाफ है। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन 8 कम्यून पब के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों की मानें तो रात्रि गश्त पर तैनात सब-इंस्पेक्टर ने गुप्त सूचना के आधार पर वन8 कम्यून पब पर कार्रवाई की है। 

जानकारी अनुसार जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पब में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पब में ग्राहक मौजूद हैं। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विराट कोहली के वन8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य मेट्रो शहरों में भी शाखाएं हैं। बेंगलुरु शाखा पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी। यह रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है। विराट कोहली के स्वामित्व वाली पब आए दिन चर्चे में रहती है। 

Suggested News