बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई गोलीबारी,कई घायल,इलाज जारी

भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई गोलीबारी,कई घायल,इलाज जारी

KAIMUR: जिले के नुआन्व थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर  हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों के बीच में लाठी डंडा के साथ साथ गोली भी चलाई गयी है। जिसके बाद 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. 

 घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल  में भर्ती कराया गया. वहीं पुर्व मुखिया की हालत को  नाजुक देख डाक्टरों द्वारा  वाराणसी रेफर कर दिया गया हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस  कारवाई करते हुए  5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने एक लाइसेंसी बंदूक, 25 कारतूस को भी  जब्त कर लिया.

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया जमीन से मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में  उलझ गए हैं जिसमें लाठी डंडा और गोली भी चली है. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए  हैं. पूर्व मुखिया सहित तीन लोगों को गोली लगी है। पूर्व मुखिया को वाराणसी भेजा गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्पारता से गांव में कैंप कर रही है।  सभी आरोपितों को पकड़ लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी  जारी है।

Suggested News