DESK: पति-पत्नी ने पहले अपने बेटे के साथ सेल्फी ली फिर उस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट की। जिसके बाद एक एक रस्सी से फांसी लगाकर मौत को गले गला लिया। यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। दंपती का शव फंदे पर लटका देख परिवार वालों में कोहराम मच गया। पूरा इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, पूरा मामला आगरा के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के नंदगवां का है। जहां दंपति ने खुदकुशी कर ली है। वहीं घटना के पहले पिता ने बेटे के साथ सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि, करीब चार साल पहले खेड़ा राठौर के नंदगवां के रहने वाले सुरजीत (26) की शादी निबोहरा के नंदपुरा की रहने वाली राधा के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि यह युवक की दूसरी शादी थी।
दोनों का दो साल का एक बेटा कार्तिक है। शुक्रवार की सुबह परिजन सबमर्सिबल चालू करने के लिए घर में घुसे तो बरामदे में दोनों एक ही रस्सी के दो सिरों पर बने फंदे पर लटके मिले। जबकि बेटा कार्तिक बिस्तर पर सो रहा था। घर में अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में परिजनों ने दोनों को फंदे से उतारा और इलाज के लिए जैतपुर लेकर पहुंचे।
वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत बताया। घर पर दोनों के शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। पुलिस मामले को प्रथम दृष्ट्या आत्मघाती मान रही है। आगे की छानबीन जारी है। थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर रोहिताश सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है।