बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर पति का आत्महत्या का प्रयास, खगड़िया में दिल दहलाने वाला खूनी खेल

पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर पति का आत्महत्या का प्रयास, खगड़िया में दिल दहलाने वाला खूनी खेल

KHAGARIA: पति पत्नी के विवाद की खबर अक्सर सामने आती रहती है। वहीं कई बार यह विवाद खूनी रुप भी ले लेती है। ताजा मामला खगड़िया का है। जहां आरोपी पति ने पत्नी का तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दिया है। वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना में पति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

दरअसल, घटना अलौली थाना इलाके के हरिपुर गांव का है। जहां किसी विवाद से गुस्साए पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या गला रेतकर कर दिया है। वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आनन-फानन में घायल आरोपी पति को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी नाजुक स्थिति में इलाज जारी है। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। वहीं मृतका के शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। 

Suggested News