बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंगलुरु में फंसे जमुई और चकाई के मजदूरों ने पूर्व विधायक को किया कॉल, सुमित सिंह ने फौरन वहां उपलब्ध कराया मदद

बंगलुरु में फंसे जमुई और चकाई के मजदूरों ने पूर्व विधायक को किया कॉल, सुमित सिंह ने फौरन वहां उपलब्ध कराया मदद

News4nation desk : चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह लॉक डाउन के दौरान लगातार गरीब और असहायों की मदद में लगे हुए है। उनके द्वारा जमुई और खासकर चकाई विधान सभा क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों तक खाद्य सामग्री के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाए जाने का सिलसिला जारी है। 

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सुमीत सिंह ने अब लॉकडाउन की वजह से जमुई जिले से 2300 किमी दूर बंगलुरू में फंसे अपने विधानसभा क्षेत्र के मजदूरों को मदद मुहैया कराई है।

दरअसल कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में जमुई जिला एवं चकाई विधानसभा क्षेत्र के लोग रोजी-रोटी की तलाश में गये थे। लॉकडाउन होने की वजह से उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया। उनके लिए न वहां रोजगार मिल रहा था, न भूख मिटाने को रोटी ही मिल रही थी। पैसे-रुपये भी सब खत्म हो गए थे। 

ऐसे में उनलोगों ने पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह से दूरभाष के जरिये सम्पर्क किया। मजूदरों की मजबूरी का पता चलते ही उन्होंने बंगलुरू में ही उन्हें राशन, खाने-पीने, नाश्ता का सामान और कुछ नकद भी मुहैया करा दिया है। 

बता दें सुमित कुमार सिंह इससे पहले भी केरल से आ रहे सैकड़ों मज़दूरों को पश्चिम बंगाल के रास्ते, झारखंड होकर उनके घर आने में मदद की थी। सभी मज़दूरों का केरल, बंगाल और झारखंड में स्क्रीनिंग करवाकर उन्हें अपने घर पहुंचने में पूरी सहायता की थी। 


Suggested News