बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है इलाज

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है इलाज

N4N DESK : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की शाहनवाज हुसैन को आज शाम दिला का दौरा पड़ने के के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनके हार्ट में 90 फीसदी ब्लाकेज के समस्या है। उधर अस्पताल में भर्ती होने के बाद शाहनवाज हुसैन के परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। 

बताते चलें की शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे केंद्र की वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं। वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

Suggested News