बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा, इस बार के होंगे मुख्य अतिथि, पीएम ने दिया न्योता

फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा, इस बार के होंगे मुख्य अतिथि, पीएम ने दिया न्योता

DESK: आगामी गणतंत्र दिवस पर भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मेजबानी करेगा। दरअसल, इमैनुएल मैक्रो 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे। समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। मालूम हो कि, गणतंत्र दिवस में अब केवल एक माह ही शेष रह गया है। जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से ही जा रही है। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की जुलाई में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद पीएम मोदी बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लेने फ्रांस गए थे। उन्होंने परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लिया था। पीएम मोदी को खुद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने निमंत्रण दिया था। पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर फ्रांस को शुभकामनाएं भी दीं थीं। एक सैन्य बैंड के नेतृत्व में 241 सदस्यीय त्रि-सेवा भारतीय सशस्त्र बल दल ने भी परेड में हिस्सा लिया था।

गौरतलब हो कि, छठी बार यह मौका होगा जब कोई फ्रांसीसी नेता इस समारोह में हिस्सा लेंगे। मैक्रों से पहले, पूर्व फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक 1976 और 1998 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग, निकोलस सरकोजी और फ्रेंकोइस ओलांद क्रमशः 1980, 2008 और 2016 में मुख्य अतिथि थे। 

मालूम हो कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के इनकार के बाद भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को न्योता भेजा है। अगर मैक्रों भारत का इनविटेशन स्वीकार करते हैं तो ऐसा छठी बार होगा जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत की रिपब्लिक डे परेड में शामिल होंगे।

Suggested News