बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में बंदूक की नोक पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप

आरा में बंदूक की नोक पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप

ARA :  आरा में दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के चार लोगों ने गैंगरेप किया। नाबालिग युवती अपने घर से किसी काम के लिए बाहर गई हुई थी तभी नामजद हथियार बंद बदमाशो ने उसके साथ जबरन शमशान घाट ले जाकर बारी बारी से मुंह काला किया। श्मशान घाट में ही चारों ने बंदूक की नोक पर लड़की के साथ रेप किया। घटना बिहार के भोजपुर जिला के हसनबाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। 

इस बीच जब नाबालिग दुष्कर्म का विरोध करने लगी तो हथियार बंद अपराधियों ने उसे बंदुक का भय दिखाकर और उसके साथ मारपीट कर उसकी आबरू लूट ली। पीड़ित युवती जब अपनी आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए और वे लोग तत्काल पीड़ित नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे। लड़की ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस कर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरा सदर अस्पताल में लड़की का मेडिकल जांच किया गया है।


Suggested News