बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया डीएम ने बोधगया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बारीकी से की कागजातों की जांच, कर्मियों में मचा हड़कंप

गया डीएम ने बोधगया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बारीकी से की कागजातों की जांच, कर्मियों में मचा हड़कंप

GAYA : गया जिला अंतर्गत बोधगया में डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने बुधवार को बोधगया अंचल कार्यालय  का औचक निरीक्षण किया। डीएम के आते ही अंचल के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। जिलाधिकारी ने लगभग एक घंटा तक सीओ कक्ष में बारीकी से कागजातों की जांच की। 



इस मौके पर बारी बारी से सभी कर्मचारियों ने अपने अपने हल्का के लंबित कार्यों के बारे में बताया। साथ ही निपटारा मामलों को भी बताया गया। उसके बाद सीओ कार्यालय के बाहर कई लोग जिलाधिकारी का इंतजार कर रहे थे। जहाँ डीएम ने सभी लोगों की समस्या को बारी बारी से सुना और अंचलाधिकारी को समस्याओं को निपटारा करने की आदेश दिया। 



डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि पारदर्शिता बरतने को लेकर जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में 2 से 3 साल तक का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। बताया कि परिमार्जन और एलपीसी के लंबित मामलों 15 दिनों के भीतर अगर पूरी नही की गई तो सीओ और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। 



गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News