बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया एसएसपी ने नक्सल प्रभावित इलाके का किया भ्रमण, कहा सलैया के मतदान केंद्र को किया जाएगा दुरुस्त

गया एसएसपी ने नक्सल प्रभावित इलाके का किया भ्रमण, कहा सलैया के मतदान केंद्र को किया जाएगा दुरुस्त

GAYA : वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज, छकरबंधा थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस बल के साथ आज गया जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित छकरबंधा थाना के अनरबन सलैया गांव का भ्रमण किया गया। 

पूर्व में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त गांव के लोगों के मतदान भवन को औरंगाबाद जिला के ढिबरा थाना के एक भवन में स्थानांतरित कर दिया जाता था। जिसके कारण कई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते थे। गया पुलिस 2024 का लोक सभा चुनाव अनरबन सलैया गांव में स्तिथ मतदान भवन में करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए गया पुलिस ने सारी तैयारी कर लिया है। 

आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं बल के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया तथा आम नागरिकों से वार्ता भी किया गया। उनकी बातों को सुना गया एवं समस्याओं के तवरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 

आम नागरिक गया पुलिस के इस पहल से काफी प्रफुल्लित थे तथा उक्त पहल के लिए गया पुलिस का आभार प्रकट किए। ऐसी संभावना है कि उक्त पहल के कारण अनरबन सलैया के नागरिकगण अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News