बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत सरकार ने करपात्री जी महाराज को किया सम्मानित, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया डाक टिकट

भारत सरकार ने करपात्री जी महाराज को किया सम्मानित, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया डाक टिकट

NEW DELHI : नई दिल्ली साउथ ब्लाक स्थित रक्षा मंत्रालय में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महराज पर डाक टिकट जारी हुआ। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि करपात्री जी पर डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वहीँ इस कार्यक्रम में भारत सरकार के संचार विभाग के राज्य मंत्री देबु सिंह चौहान एवं रक्षा विभाग के राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी शिरकत किया।

इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महराज सनातन धर्म के सूर्य थे। उन्होंने जीवन भर समाज के गरीब वर्ग के उत्थान हेतु संघर्ष किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारत सरकार ने 7 नवंबर 1966 में शहीद हुए सभी सनातनियों को सम्मान दिया है। वहीँ रोहित सिंह ने कहा की करपात्री जी अखंड भारत के द्रष्टा थे। 

बताते चलें की  स्वामी करपात्री जी ने 7 नवंबर 1966 को गौ रक्षा हेतु तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसमें सैंकड़ों हज़ारों संतों की हत्या हुई थी। करपात्री जी भारत वर्ष के सबसे वरिष्ठ संत रहे।

Suggested News