PURNIA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से मिल रही है। बताया जा रहा है कि पूर्णिया में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रंजन चौहान को शराब के नशे में बायसी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पदाधिकारी नशे की हालत में एक एटीएम में हंगामा कर रहा था।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से रंजन चौहान को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है।