बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला की शिकायत सुन CM नीतीश ने DGP को लगाया फोन,कहा- पहले बेटे की हत्या की अब फिर से धमकी दे रहा........

महिला की शिकायत सुन CM नीतीश ने DGP को लगाया फोन,कहा- पहले बेटे की हत्या की अब फिर से धमकी दे रहा........

PATNA:  सीएम नीतीश जनता के दरबार में पश्चिम चंपारण की एक महिला ने सिकायत दर्ज कराई। महिला के इस फरियाद पर की पिछले साल हमारे बेटे की हत्या की अब परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही। इस शिकायत पर सीएम नीतीश ने तुरंत डीजीपी को फोन लगाया।

सीएम नीतीश ने डीजीपी को लगाया फोन 

दरअसल, पश्चिम चंपारण की महिला ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। महिला का कहना था कि अपराधी फिर से धमकी दे रहे। 2021 में हमारे बेटे की हत्या कर दी। अब दूसरे सदस्य की हत्या की धमकी दे रहे। आप मदद करिए। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे डीजीपी को फोन लगाय़ा। उन्होंने फोन पर कहा कि इस तरह की धमकी दिया जा रहा। आप इसको देखिए। इस तरह के मामले को तुरंत देखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। 

गोपालगंज के एक कारोबारी ने मुख्यमंत्री से जमीन माफियाओं की शिकाय़त की। कारोबारी ने कहा कि गोपालगंज बस स्टैंड के पास हमारी जमीन है। उस पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। उल्टें हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हम छोटा व्यवसाय करते हैं और समाजिक कार्य करते हैं। भू-माफिया से हम परेशान हैं। हमारी जान को खतरा है। ऐसे में सरकार हमारी मदद करे। मुख्यमंत्री ने शिकायत सुन कार्रवाई के लिए अधिकारियों के पास भेज दिया। 

सर..हमें अपहरण के केस में फंसाया जा रहा

सीएम के जनता दरबार में एक युवक ने नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई। युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमें अपहरण के केस में फंसाया जा रहा. हमें केस से बचाइए। फरियाद की शिकायत सुन मुख्यमंत्री ने युवक को पुलिस के अधिकारियों के पास भेज दिया। वहीं हाजीपुर के एक फरियादी ने भी भू-माफियाओं की शिकायत दर्ज कराई। 

वहीं, पूर्णिया से आये दो लोगों ने जमीन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सुन मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को फोन कर निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनलोगों के मामले को देखिए। वहीं अब तक जमीन से जुड़े कई मामलों की शिकायत सुनी है। कई फरियादिय़ों ने अंचलाधिकारी की शिकायत की। 


Suggested News