बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह को बताया जा रहा जिम्मेदार

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह को बताया जा रहा जिम्मेदार

KANPUR : खबर कानपुर जिले के महाराजपुर थाना से जुड़ा है। जहां भदासा गांव में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के नाम अरविंद(32) और अर्चना(25) बताए गए हैं।  दोनों के शव घर के अंदर पंखे से बने फंदे से लटकता मिला। घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

परिजनों ने बताया कि अरविंद (32) की पत्नी अर्चना (25) के जेवर खो गए थे। उसी बात को लेकर बड़े भाई मुकेश कि जेवर में अरविंद की पत्नी हिस्सा मांग रही थी, जिस कारण आए दिन अक्सर विवाद होता था, बुधवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों छत पर लेट गए।

सुबह कमरे में मिली दोनों की लाश
 सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकते मिले, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर महाराजपुर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी। दंपती के एक तीन माह का बेटा भी है। 

पति के शराब पीने की लत से होते थे झगड़े
 अरविंद की शादी तीन साल पहले उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी अर्चना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में आपसी कलह होने लगी, आए दिन दोनों में झगड़े होते रहते थे, जिस कारण अरविंद शराब पीना शुरू कर दिया था।

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा। 

Suggested News