बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोरों पर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

दरभंगा में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोरों पर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

DARBHANGA : आजादी के 75 वें वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिससे लोगों के भीतर राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना पैदा होगी।


इस कार्यक्रम को लेकर जागरूकता और संदेश के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी मूर्ति के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुआत की गई।

यात्रा के क्रम में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर वीर भगत सिंह की मूर्ति, सुभाष चौक पर नेता जी के प्रतिमा, हसन चौक पर चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा, बेला मोड़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया। जो मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हो गया। 

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव को एक उत्सव के रूप में मानते हुए 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम है। जिसकी सफलता के लिए लोगों में संदेश और जागरूकता के लिए युवा मोर्चा ने यह तिरंगा यात्रा निकाला है। जिसमें सैकड़ो युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News