बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में मुखिया के भाई के तिलक समारोह में तमंचे पर हुआ डिस्को, नशे में झूमते हुए बदमाशों ने की हर्ष फायरिंग

लखीसराय में मुखिया के भाई के तिलक समारोह में तमंचे पर हुआ डिस्को, नशे में झूमते हुए बदमाशों ने की हर्ष फायरिंग

पटना. बिहार में पार्टियों में शराब और हर्ष फायरिंग सामान्य बात हो गयी है। अब एक नया वीडियो लखीसरया का वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लखीसराय के ड़ुमरी पंचायत का मुखिया गुलशन कुमार के भाई के तिलक समारोह का है। हांलाकि इस वीडियो को News4Nation पुष्टि नहीं करता है।

इस तिलक समारोह में अश्लील गानों पर बार डांस भी हो रहा था। इस दौरान कई व्यक्ति शराब के नशे में थे। समारोह में फायरिंग भी की गयी। फायरिंग करने वाला कुख्यात बदमाश टीटू धमाका बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

वहीं लखीसराय के एसपी पंकज ने इस वीडियो को सही पाया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में डेढ़ दर्जन लोगों पर बड़हिया थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमे से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए खोजबीन कर रही है।

Suggested News