बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखनऊ में लूटपाट के लिए रिटायर्ड आईएएस के घर में घुसे बदमाश, विरोध करने पर पूर्व अधिकारी की पत्नी को मार डाला

लखनऊ में लूटपाट के लिए रिटायर्ड आईएएस के घर में घुसे बदमाश, विरोध करने पर पूर्व अधिकारी की पत्नी को मार डाला

LUCKNOW : यूपी की राजधानी लखनऊ में अपराधियों का खौफ इतना बढ़ गया है कि यहां आईएएस का घर भी सुरक्षित नहीं है। यहां एक रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर दी गई। बताया गया शनिवार सुबर पूर्व अधिकारी के घर में बदमाश लूटपाट के लिए घुसे थे। जहां पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो  उसकी हत्या कर दी गई। उनका शव किचन के स्टोर रूम में मिला। एसीपी गाजीपुर विकास जयसवाल ने कहा कि लूट के बाद हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र की घटना

घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-22 में हुआ। जब यह हादसा हुआ उस समय पूर्व आईएस गोल्फ खेलने के लिए गए थे। लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर आए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने पत्नी को आवाज दी तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। किचन में पहुंचे तो वहां पत्नी का शव पड़ा था। शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम अभी घर के अंदर जांच कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, किचन की गैस खुली हुई थी। वारदात सुबह 7 से 9 बजे के बीच होने की आशंका है।

रिटायर्ड आईएएस के घर के बाहर दो सीसीटीवी लगे थे। वारदात के बाद पुलिस पहुंची तो उनकी डीवीआर यानी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए हैं। ऐसे में पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी चेक कर रही है। कुछ रिश्तेदार भी घर पहुंच गए हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

देवेंद्र दुबे (71) की दूसरी पत्नी मोहिनी थीं। 2009 में वह रिटायर हुए थे, इससे पहले 2007 में उन्होंने शादी की थी। पहली पत्नी से उनको दो बेटे प्रांजल और प्रतीक हैं।

Suggested News