बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

मोतिहारी में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

MOTIHARI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियो ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए 18 घंटा के भीतर तीन लोगों को गोली मार दी है। जिससे दो लोगो की मौत हो गयी। जबकि तीसरे घटना में बाइक सवार अपराधियो ने पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी है। गंभीर हालत में पैक्स अध्यक्ष को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसवरिया की बतायी जा रही है। वही शनिवार की देर रात्रि अपराधियों ने बंजरिया में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दिया। जबकि मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर में भी अपराधियों द्वारा गोली मारकर एक व्यक्ति की शनिवार की रात हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी में बेखौफ अपराधियो ने घर से टहलने जा रहे पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार तीन अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने से जख्मी पैक्स अध्यक्ष को गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। गोली कंधे में लगने की बात बतायी जा रही है। पैक्स अध्यक्ष की पहचान बसवरिया निवासी संजय शुक्ल के रूप में की गई है। जख्मी शुक्ल पूर्व जिला पार्षद व पूर्व मुखिया पति भी बताए जा रहे है। वही बेखौफ अपराधियो ने शनिवर की रात्रि मधुबन के तालिमपुर में एक व्यक्ति की गोली मार दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही बंजरिया थाना क्षेत्र में गेहूं की दवनी करवा रहे किसान को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया।18 घंटा के अंदर तीन घटनाओं से लोगों मे दहशत का माहौल है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News