बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में आधी रात को शहर में निकले डीएम तो मच गया हड़कंप, नींद से जागकर भागे भागे पहुंचे अधिकारी

मोतिहारी में आधी रात को शहर में निकले डीएम तो मच गया हड़कंप, नींद से जागकर भागे भागे पहुंचे अधिकारी

MOTIHARI : मोतिहारी डीएम अर्ध रात्रि शहर का जायजा लेने निकले। डीएम ने शहर के साफ सफाई,सुरक्षा व्यवस्था ,स्वास्थ्य व्यवस्था सहित कई योजनाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक देर रात्रि निकलने की सूचना मिलते ही स्वाथ्य विभाग व पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम के क्षेत्र में देर रात्रि गाड़ी घूमने की सूचना पर घर से डियूटी कर रहे डाक्टर व कर्मी भागे भागे अस्पताल पहुंचने लगे। वही पुलिस गश्ती की गाड़ी भी अलर्ट मोड में आ गए। 

डीएम ने शहर की साफ सफाई की व्यवस्था को देखकर नगर निगम कर्मियों को जमकर हड़काया। शहर के साफ सफाई में कोई लापरवाही बर्दास्त नही करने की कड़ी चेतावनी दी गयी। सोमवार की अर्ध रात्रि में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने शहर के कचहरी चौक, अस्पताल रोड, थाना चौक, मोतीझील पुल, मिना बाजार चौक, ज्ञानबाबू चौक, जनपुल चौक, स्टेशन रोड, पटेल चौक, चरखा पार्क रोड, सहित कई के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमुण्डल मुख्यालय में आवासन नही करने वाले अस्पताल उपाधीक्षक व स्वस्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।

इस मौके पर डीएम ने शहर को और बेह्तर कराने को लेकर नगर निगम आयुक्त को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वही नगर आयुक्त को निदेश देते हुए कहा कि शहर की साफ-सफाई की स्वयं लगातार मॉनिटरिंग कर साफ-सफाई का निगरानी करे। शहर को स्वच्छ बनाने में कोई कोताही बर्दास्त नही किया जाएगा। शहर के साफ-सफाई को त्वरित निराकरण हेतु डीएम ने नगर आयुक्त एवं नगर निगम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने सहित कई निर्देश दिया गया। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News