बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में नाती ने कराई नानी की हत्या, पुलिस ने सुपारी किलर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पटना में नाती ने कराई नानी की हत्या, पुलिस ने सुपारी किलर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

PATNA : पटना से मसौढ़ी के मटोढा गांव में हुई वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के इस मामले का खुलासा करते हुए मसौढ़ी एएसपी वैभव शर्मा ने बताया कि हत्या के पीछे संपति विवाद था। जिसमे मृतक महिला का नाती शामिल था। उसने सुपारी देकर अपनी नानी की हत्या कराई थी। 


घटना बीते 9 अगस्त की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि बंद घर मे एक वृद्ध महिला का शव है। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मृतक महिला दसमंती देवी की पुत्री टेहटा निवासी प्रियंका कुमारी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के तकनीकी अनुसंधान में दो लोग सामने आए। जिसमे एक आरोपी मृतक महिला का नाती श्रीराम कुमार था और दूसरा सुपारी किलर दीपक दास शामिल पाया गया।

आरोपी श्रीराम कुमार का मृतक से संपति का विवाद था। उसने हत्या करने के लिए दीपक दास को 10 हज़ार की सुपारी दी। दीपक मृतक का पड़ोसी था। वह घटना के दिन रात को छत के रास्ते घर मे घूंसा और गला दबाकर दसमंती की हत्या कर दी। घटना के बाद वह उसका मोबाइल भी लेकर चला गया। उसने मोबाइल से उसका सिम निकाल कर फेंक दिया। उस मोबाइल में उसने अपना सिम लगाकर फ़ोन किया। जो पुलिस के अनुसंधान में सामने आया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

एएसपी वैभव शर्मा ने घटना के बाद एक टीम गठित की गई। जिसमे मसौढ़ी एसएचओ संजय कुमार, एसआई रणविजय सिंह, मो जावेद शामिल थे। अनुसंधान में संपति विवाद में हत्या की बात सामने आई है। जिसमे मृतक के नाती सहित दो लोग शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पटना से सुजीत की रिपोर्ट 

Suggested News