बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सलमान खान की मुंहबोली सिर से जुड़ी बहनों की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए गई अस्पताल

सलमान खान की मुंहबोली सिर से जुड़ी बहनों की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए गई अस्पताल

PATNA : पटना में सिर से जुड़ी बहनों की अचानक तबियत ख़राब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बहनें पटना के राजा बाज़ार इलाके के समनपुरा में रहती हैं। सिर से जुड़ी बहनें सबा और फराह को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मुंहबोली बहन मानते हैं। हर साल दोनों बहनें सलमान को राखी भी भेजती है। कभी कभार सलमान खान दोनों बहनों की मदद भी करते हैं।  

मिली जानकारी के मुताबिक सबा और फराह की आज सुबह अचानक तबियत ख़राब हो गयी। जिन्हें सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए पटना के उदयन अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि अस्पताल की ओर से कहा गया है की दोनों को किस तरह की समस्या है। यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा। सूत्रों के मुताबिक दोनों को ब्रेन में समस्या होने के बाद अस्पताल लाया गया है।

बताते चलें की सबा और फराह को विधानसभा चुनाव में ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। वहीँ दोनों बहनों ने लोगों कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का अपील भी किया था।


Suggested News