बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तिलक समारोह में चल रहे नाच कार्यक्रम में बत्ती हुई गुल और युवक को मार दी गोली

तिलक समारोह में चल रहे नाच कार्यक्रम में बत्ती हुई गुल और युवक को मार दी गोली

SASARAM : खबर रोहतास से है। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में नाच देखने गए एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कंधे के पास लगी है। फिलहाल, उसे इलाज के लिए सासाराम भेजा गया है। 

 घटना के बारे में बताया जाता है कि शिव सागर के चंद्रमा प्रसाद के पुत्र विकास कुमार पहाड़पुर गांव में तिलक समारोह में गया था। जहां नाच का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बत्ती गुल हुई और गोली चली। जिसमें विकास कुमार को गोली लग गई। उसे सासाराम के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। विकास की हालत सामान्य बताई जाती है। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन में लगी है।

Suggested News