बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में बदमाशों ने हाइवा संचालक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

वैशाली में बदमाशों ने हाइवा संचालक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

VAISHALI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के तेरसिया पंचायत के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के 12 नंबर पाया निवासी राजीव कुमार उम्र 26 वर्ष बाएं हाथ में गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद घायल को जोहरी बाजार स्थित गणपति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक हाईवा का मालिक बताया जा रहा है जो कि कोइलवर में बालू का कारोबार करता है। घायल की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। घायल को दो बच्चे भी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवा संचालक 10 नंबर पाया के पास चौक पर जुटे थे। आपस में कुछ बात कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मारी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

हालाँकि गोली किसको लगी है और क्यों लगी है। इस बात की गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को जानकारी नहीं थी। यहां तक जानकारी नहीं है कि घायल का इलाज कहां चल रहा है।

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट

Suggested News