बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने एनडीए को दिया बड़ा झटका, 42 सीटों पर बनायी बढ़त, अभी भी कई सीटों पर पलट सकती है बाजी

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने एनडीए को दिया बड़ा झटका, 42 सीटों पर बनायी बढ़त, अभी भी कई सीटों पर पलट सकती है बाजी

N4N DESK : लोकसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी का गढ़ माने जानेवाले उत्तर प्रदेश में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जहाँ इंडिया गठबंधन को भारी बढ़त हासिल हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस दोनों को मिलाकर केवल 6 सीटें हासिल हुई थी। लेकिन खबर लिखे जाने तक उत्तर प्रदेश में सपा जहाँ 35 सीटों और आगे हैं। वहीँ 7 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाये हुए हैं। 

एनडीए की बात करें तो यह यूपी की 34 सीटों पर आगे चल रही है। आज यूपी में 80 लोकसभा सीटों के मतों की गणना की जा रही है। हालाँकि यूपी में अभी भी कई ऐसी सीटें हैं, जहाँ 5 हज़ार से भी कम वोटों का मार्जिन है। जो अंतिम परिणाम आने तक बाजी पलट सकते हैं।

सबसे पहले आंवला लोकसभा सीट है, जहाँ वोटों का अंतर मात्र 96 है। यहाँ बीजेपी के धर्मेन्द्र कश्यप समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य से मात्र 96 वोट से आगे हैं। वहीँ कानपूर में बीजेपी के रमेश अवस्थी कांग्रेस के आलोक मिश्र से केवल 2706 वोटों से आगे चल रहे हैं। सलेमपुर में बीजेपी के रविन्द्र कुशवाहा समाजवादी पार्टी के रामशंकर कुशवाहा से मात्र 208 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Suggested News