पटना के ऑक्सीजन गौशाला पहुंचे जदयू नेता छोटू सिंह, उद्योगपति विनय सिंह और दिपक अग्रवाल, गौ सेवा कर की बिहारवासियों के सुख समृद्धि की कामना

PATNA : जदयू नेता छोटू सिंह के साथ उद्योगपति और समाजसेवी विनय सिंह और दीपक अग्रवाल ऑक्सीजन गौशाला पहुंचे। जहाँ उन्होंने परिवार और बच्चों के साथ गौ सेवा की और गौ प्रसाद पाया। ये लोग गौशाला के सम्मानित मेम्बर हैं जहां 250 गिर गौ वंश की सेवा होती है। इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की सनातन धर्म में गौ को माता कहा जाता है। इनकी सेवा से जहाँ पुन्य की प्राप्ति होती है। वहीँ गाय के दूध से लेकर गोबर तक का काफी महत्व होता है। यहाँ तक की गौमूत्र से कई तरह के बिमारियों का इलाज होता है। 

इस अवसर पर उद्योगपति और समाजसेवी विनय सिंह ने कहा कि, मनुष्य का जीवन गौ माता का ऋणी है। जन्म देने वाली मां के पश्चात गौ माता का दूध ही सर्वश्रेष्ठ है। वर्तमान समय में गौ वंश की उपेक्षा हो रही है। इसी के परिणामस्वरूप कही अकाल तो कही अतिवृष्टि हो रही है। इन सारी समस्याओं का समाधान गौरक्षा, गौ सेवा से संभव है। बिना गौ सेवा गौरक्षा के विश्व का कल्याण संभव नहीं है। गौ माता में तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास है। गाय ही साक्षात भगवान है यह बात हमारे ध्यान में जाए और ऐसा ध्यान करके गौ सेवा की जाए तो गौ सेवा से भगवत प्राप्ति संभव है।  

बताते चलें की ऑक्सीजन गौशाला पटना में शिवाला से 7 किलोमीटर आगे बिहटा रोड पर कन्हौली से सटे गांव बिशुनपुरा में अवस्थित है। पटना की इस ऑक्सीजन गौशाला का सदस्य बनकर आप भी गौ सेवा कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको सनातनी होना होगा। साल में दो बार गौ सेवा के लिए गौशाला आना पड़ेगा और साथ ही गाय के रखरखाव के लिए सेवा शुल्क देना होगा। संस्था की ओर से ₹14000 में गोपाल सदस्यता दी जाती है, जिसके तहत 200 दिन तक आधा लीटर दूध हर रोज आपको उपलब्ध कराया जाता है। 

ब्लेसिंग मेंबरशिप के तहत आपको ₹91000 देने होते हैं जिसके बदले में 1 लीटर दूध आपको 700 दिनों तक उपलब्ध कराया जाता है। अगर आपको शुद्ध घी लेना है तो इसके तहत 19 महीने तक आपको एक किलो शुद्ध घी उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, नंदिनी मेंबरशिप के तहत आपको ₹200000 देने होते हैं, जिसके तहत आपको 4 साल तक एक लीटर दूध हर रोज उपलब्ध कराया जाता है। 

अगर आप चार लाख की सदस्यता लेते हैं तो आपको 4 साल तक एक लीटर दूध उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत आपको 4 साल तक शुद्ध घी भी उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर आप बिहार से दूर रहते हैं तो शुद्ध घी का विकल्प चुन सकते हैं और 4 साल पूरे होने के बाद आप चाहे तो पूरे पैसा वापस ले सकते हैं।