बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एमएलसी चुनाव में जुटी जदयू : शेखपुरा में ललन सिंह ने अपने प्रत्याशी के लिए मांगा वोट, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

एमएलसी चुनाव में जुटी जदयू : शेखपुरा में ललन सिंह ने अपने प्रत्याशी के लिए मांगा वोट, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

शेखपुरा. एमएलसी चुनाव राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गया है। इस बीच बुधवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शेखपुरा पहुंचे, जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। शेखपुरा पहुंचते ही जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

वहीं बरबीघा के जदयू विधायक सुदर्शन कुमार ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुरजोर तरीके से स्वागत किया। शेखपुरा के वाईपास स्थित अशोका होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधान परिषद के जदयू उम्मीदवार संजय सिंह की जीत सुनिश्चित कराए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर बिहार की बेहतरी को लेकर अपना बहुमूल्य वोट दिए जाने की अपील की।

वहीं मीडिया से बात करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में 24 सीटों पर हो रहे विधान परिषद के चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Suggested News