बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में जुआ खेलने के दौरान सब्जी विक्रेता को मारी गोली

पटना में जुआ खेलने के दौरान सब्जी विक्रेता को मारी गोली

पटना। पटना के खलीलपुरा में शुक्रवार को जुआ खेल के दौरान हुए विवाद के बाद सब्जी विक्रेता सलाउद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र को गोली मार दी गयी। गोली कल्लू के जब्डे़ में लगा है। जिसे गंभीरवस्था में इलाज के लिए अनीसाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती की गयी है। वहीं खलीलपुरा में अचानक गोली चलते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

इस घटना की सूचना फुलवारीशरीफ थाना को मिली। जिसके बाद थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का छानबीन किये। इस घटना के बाद आरोपित एजाज फरार हो गया। हालांकि पुलिस एजाज के पिता को हिरासत में लेकर थाने लाई है। वहीं खलीलपुरा के लोगों ने बताया कि जुआ और गेसिंग बड़े पैमाने पर हो रहा है। जिससे हर लोग त्राहिमाम है। आये दिन विवाद हो रही है। वहीं इसी को लेकर यह घटना हुई है। 

इधर फुलवारीशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि गोली एक युवक को किसी खेल में लगी है। किस खेल में लगी है इसकी जांच चल रही है।


Suggested News