बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : बम के धमाके से दहला खगड़िया, मौके पर एक की मौत, एक दर्जन लोग हुए जख्मी

BREAKING NEWS : बम के धमाके से दहला खगड़िया, मौके पर एक की मौत, एक दर्जन लोग हुए जख्मी

KHAGARIA : खगड़िया में भीषण बम धमाका हुआ है। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना के बाद लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया। बताया गया की इस बम धमाके में अब तक कुल 11 लोग जख्मी हो गए हैं। वहीँ कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी है। 

हालाँकि बम विस्फोट कैसे हुआ है। इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल बम विस्फोट के बाद अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News