बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संजय ने ज्ञानू को दिखाया आइना - ख्वाब देखने से सभी मंत्री नहीं बन सकते हैं

संजय ने  ज्ञानू को दिखाया आइना - ख्वाब देखने से सभी मंत्री नहीं बन सकते हैं

पटना : मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू द्वारा नाराजगी जाहिर किए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उनका ज्ञान बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री किसी एक व्यक्ति को ही बनाया जा सकता है। सभी की इच्छा पूरी नहीं की जा सकती है। यह बात उन्हें समझना चाहिए

संजय जायसवाल ने कहा कि हर किसी की इच्छा और आकांक्षा होती है मंत्री बनने की।  मगर  मंत्री बनना किसी एक  के हिस्से में आता है। इसलिए इस पर किसी को नाराजगी जाहिर नहीं किया जाना चाहिए। संजय जायसवाल ने कहा कि  हम लोग सब एक हैं एक ही परिवार के हैं। परिवार में भी थोड़ा मोड़ा इधर उधर होता है।  इसी में मिलाजुला कर चलना पड़ता है।

 गौरतलब है कि बिहार में एक ही क्षेत्र से तीन मंत्री बनाए जाने और सीनियर नेताओं को दरकिनार किए जाने को लेकर भाजपा नेता ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र सिंह के काम के सिलसिले पर सवाल उठाया था। ज्ञानू ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मंत्री बनाए जाने के लिए अपनी जाति के लोगों को तरजीह दी थी।




Suggested News