बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह की हाईलेवल मीटिंगः JDU ने सभी जिलों में 2-2 प्रभारियों को किया तैनात, देखें पूरी सूची....

ललन सिंह की हाईलेवल मीटिंगः JDU ने सभी जिलों में 2-2 प्रभारियों को किया तैनात, देखें पूरी सूची....

PATNA: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के बाद कई बड़े फैसले लिए गए, जो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती प्रदान करेंगे। इसके तहत प्रत्येक जिले के लिए दो-दो प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी की तैनाती की गई है। यह प्रभारी हर महीने के पहले और तीसरे हफ्ते में प्रभार वाले जिले का दौरा करेंगे।

इस हाई लेवल मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जिले में संगठन की मजबूती, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद की है। इसके तहत प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी से फीडबैक लेकर प्रदेश अध्यक्ष को उपलब्ध कराएंगे। जिससे पार्टी खुद में सकारात्मक बदलाव कर सकेगी। वहीं प्रदेश कार्यालय के प्रभार में एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और दो सचिव रहेंगे, जो मुख्यालय के कार्यालय का कार्य संपन्न करेंगे। प्रदेश मुख्यालय में नवीन कुमार आर्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मृत्युंजय कुमार महासचिव के पद पर रहेंगे बासुदेव कुशवाहा और मनीष कुमार को प्रदेश कार्यालय का सचिव बनाया गया है। 


जदयू के जिला प्रभारियों की बात करें तो बगहा के प्रभारी रजिया खातून और इंद्रदेव पटेल हैं, पश्चिम चंपारण से शरफुद्दीन और भुवन पटेल, पूर्वी चंपारण से लक्ष्मेश्वर राय औऱ राजेश्वर चौहान, शिवहर जिले से राणा रणधीर सिंह चौहान और शंभू कुशवाहा को प्रभार सौंपा गया है। सीतामढ़ी से मेजर इकबाल हैदर खान और अजय कुशवाहा, दरभंगा से लखन ठाकुर और रंजीत साहनी, सुपौल जिले से शगुफ्ता अजीम और मूलचंद गोलछा, मधुबनी से मंजू देवी और विभूति गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अररिया से चंदन सिंह और आशीष कुमार बबलू, किशनगंज से अनिल कुमार सिंह और अल्ताफ आलम उर्फ राजू, पूर्णिया से मुजाहिद आलम और नचिकेता मंडल, कटिहार से बीमा भारती और आमोद मेहता, मधेपुरा जिले से शिव कुमार यादव और उमेश मंडल, सहरसा से वीणा भारती और रामचंद्र यादव, मुजफ्फरपुर से डॉक्टर रंजू गीता औऱ मदन पटेल, गोपालगंज से कुमकुम राय और जियाउद्दीन खान, सिवान से शालिनी मिश्रा और श्याम कुशवाहा, तो सारण से मनजीत सिंह और रंजन प्रसाद को प्रभार सौंपा गया है।

अन्य जिलों की सूची पर गौर किया जाए तो वैशाली से रामबालक सिंह और राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, समस्तीपुर से डॉक्टर आसमा परवीन और अमरेंद्र कुमार सिंह, बेगूसराय से रणविजय सिंह और सुनील कुमार, खगड़िया से भूमि पाल राय और दुर्गेश राय, नवगछिया से डॉक्टर हरपाल कौर और राज किशोर प्रसाद, भागलपुर से फराज फातमी औऱ राजेश कुमार कुशवाहा, बांका से लक्ष्मीकांत मंडल और शंकर सिंह, मुंगेर से जितेंद्र नाथ और डॉक्टर कुमार पुष्पेंद्र, लखीसराय से अनुज कुमार सिंह और बटेश्वर मेहता को जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं शेखपुरा से ज्ञान चंद पटेल और लल्लन प्रसाद कुशवाहा, नवादा से डॉ विपिन कुमार यादव और शौकत अली, नालंदा से प्रोफेसर प्रमिला कुमारी और इंद्र देव कुशवाहा, बाढ़ से संजय जी और धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

पटना में यह जिम्मेदारी विजेंद्र कुमार यादव और पवन सिंह कुशवाहा को मिली है। भोजपुर में जय कुमार सिंह और डॉक्टर शक्ति कुमार, बक्सर से परमहंस कुमार और अनिल कुशवाहा, कैमूर से भगवान सिंह कुशवाहा और रजिया कामिल अंसारी, रोहतास से डॉ प्रमोद कुमार सिंह और विजय कुशवाहा, अरवल से अशोक कुमार और अमरेश चौधरी, जहानाबाद से जयवर्धन यादव और अनिल कुमार सिंह, औरंगाबाद से अजीत चौधरी और डॉक्टर एलबीसी, गया से ललन पासवान और नंदकिशोर सिंह सहित जमुई जिले से डॉ रणविजय सिंह और जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी को प्रदेश पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।

Suggested News