बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की तुलना ओसामावादी और माओवादियों से की

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों की तुलना ओसामावादी और माओवादियों से की

PATNA : बिहार के नवादा से भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित ट्वीट ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्हें ट्वीट में लिखा है- 'माओवादी,जातिवादी,सामन्तवादी और ओसामावादी सभी राष्ट्रवादी गठबंधन (एनडीए)के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। लेकिन विकास की अविरल गंगा में बहते हुए NDA की नाव नियत गति से 2019 का पड़ाव अवश्य पार करेगी। गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों के ओसमावादी करार दिया है। ओसामा बिन लादेन दुनिया का कुख्यात आतंकी था। एक आतंकी से तुलना किये जाने पर विपक्षी दल नाराज हैं।

MINISTER-GIRIRAJ-SINGH-COMPARED-OPPOSITION-PARTIES-TO-OSMABADI-AND-MAOISTS2.jpg

गिरिराज सिंह विवादित बयान देने के लिए मशहूर रहे हैं। अक्सर उनके बयानों पर हंगामा मचते रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वालों को भारत में कोई जगह नहीं है, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

 MINISTER-GIRIRAJ-SINGH-COMPARED-OPPOSITION-PARTIES-TO-OSMABADI-AND-MAOISTS3.jpg

2019 के लोकसभा चुनाव के एक साल पहले ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। विपक्ष के एकजुट होने से भाजपा को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उपचुनावों में उसकी लगातार हार हो रही है। इससे विपक्ष में उत्साह बढ़ा है तो भाजपा खेमे में निराश है।

गिरिराज सिंह ने विपक्षी एकता की खिल्ली उड़ाने के लिए ये ट्वीट किया है। उन्हें भरोसा है कि भाजपा की नाव तमाम अवरोधों के बाद भी किनारे तक पहुंचेगी।

Suggested News