बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अफसरों से विवाद कर चर्चा में आये मंत्री मदन सहनी ने सरकारी PS बदला, अधिसूचना जारी

अफसरों से विवाद कर चर्चा में आये मंत्री मदन सहनी ने सरकारी PS बदला, अधिसूचना जारी

PATNA: ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर अपने अपर मुख्य सचिव पर आरोप लगाकर विवादों में आए समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने अपना सरकारी आप्त सचिव बदल दिया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अभिजीत कुमार जो वर्तमान में शेखपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी हैं उन्हें समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी का आप्त सचिव बनाया जा रहा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। 

मदन सहनी ने सरकारी PS बदला

शेखपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी अभिजीत कुमार को समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी का आप्त सचिव के पद पर पदस्थापित करने के लिए सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी गई है. इसके पहले बिहार प्रशासनिक सेवा के मनीष शर्मा मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव थे. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने 26 फरवरी 2021 को अधिसूचना जारी की थी.

अफसरों से विवाद कर चर्चा में आये थे

अब समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने सरकारी आप्त सचिव वापस कर दिया है .नए आप्त सचिव के लिए अभिजीत कुमार की सिफारिश की. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अभिजीत कुमार की सेवा को मंत्रिमंडल सचिवालय को सौंप दिया है. बता दें,समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने 1जुलाई को बजाप्ता प्रेस कांफ्रेंस कर अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाये थे। मंत्री ने कहा था कि अफसर हमारी सुन नहीं रहे। जिस वजह से अधिकारियों का ट्रांसफऱ नहीं किया जा सका। मंत्री मदन सहनी ने सीएम के प्रधान सचिव पर भी फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया था। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया था। 



Suggested News