पटना में अस्पताल के गार्ड से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे 5.40 लाख रूपये, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी में अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को एक बार फिर बड़ी चुनौती दे डाली है। ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्ना चक इलाके का बताया जा रहा है। जहन एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने निजी अस्पताल के गार्ड से हथियार के बल पर 5 लाख 40 हजार की लूट कर ली है।
घटना बुधवार के लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। जब निजी अस्पताल के गार्ड अर्जुन कुमार से 5 लाख 40 हजार की रकम को पिस्तौल के बल पर लूट कर फरार हुए हैं। घटना के बाद अस्पताल के संचालक डॉक्टर बीबी भारती को इसकी सूचना दी।
वही गार्ड थाना पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है। बताया जाता है कि अर्जुन लोहानीपुर का रहने वाला है। पिछले 9 साल से वह निजी अस्पताल में गार्ड के पद पर कार्यरत है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हर काम का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट