बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार लेकर स्कूल में पहुंचे मुस्लिम युवक, छात्राओं को कहा - दोस्ती करो नहीं तो उठाकर ले जाएंगे, स्कूल में मचा हड़कंप

हथियार लेकर स्कूल में पहुंचे मुस्लिम युवक, छात्राओं को कहा - दोस्ती करो नहीं तो उठाकर ले जाएंगे, स्कूल में मचा हड़कंप

RANCHI : कुछ दिन पहले झारखंड के दुमका की रहनेवाली अंकिता को एक मुस्लिम युवक ने सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया था, क्योंकि उसने दोस्ती करने से इनकार कर दिया था। अब जबरन दोस्ती करने से जुड़ा ऐसा ही एक मामला झारखंड की राजधानी रांची से भी सामने आया है। जहां एक प्राइवेट स्कूल में कुछ मुस्लिम युवक हथियार लेकर पहुंच गए। जहां उन्होंने लड़कियों को दोस्ती करने के लिए धमकाया। युवकों ने कहा- दोस्ती कर लो, नहीं तो उठा ले जाएंगे। बताया जाता है कि इसका विरोध करने पर स्कूल के छात्रों से मारपीट भी की गई। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मामले में विवाद बढ़ता देख पुलिस ने इस मामले में युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

घटना ओरमांझी के प्रोजेक्ट प्लस 2 स्कूल में हुई। लड़कियों ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। घटना के बाद शनिवार को स्कूल कैंपस में बैठक हुई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पदाधिकारी और स्कूल के शिक्षक शामिल हुए। इसमें छात्राओं से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।

उसके बाद मामले की पूरी जानकारी ओरमांझी थाने को दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। एक खास समुदाय द्वारा धमकी दिए जाने से जुड़े सवाल के जवाब में पुलिस ने कहा कि टीम जांच करेगी। बताया जा रहा है कि पांच नामजद समेत कुछ और युवकों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने नाम बताने से इनकार किया है।


Suggested News