बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव को लेकर नालंदा पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, दो बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर नालंदा पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, दो बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

NALANDA : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस बदमाशों पर तेजी से शिकंजा कसने में जुटी है। इसके तहत गोखुलपुर और रहुई थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर राइफल-कट्टा के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक देसी राइफल, दो देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोखुलपुर थाना पुलिस ने शाहपुर में छापेमारी कर एक अपराधी को लोडेड रायफल, लोडेड पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान शंभू कुमार के रूप में की गयी है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।  

वहीं, रहुई थाना पुलिस ने ओरा मोड़ पर छापेमारी कर एक अपराधी को लोडेड देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश संजीव कुमार ओरा गांव निवासी है। छापेमारी दल में गोखुलपुर थानाध्यक्ष शिवम कुमार सुमन, देवेन्द्र पंडित और रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, शशि रंजन कुमार मिश्रा शामिल थे। डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों बदमाशों पर संबंधित थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया। चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News