बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो साल पहले नक्सिलियों ने उड़ा दिया था पूरा घर, अब मेले में मुखिया पर हुआ जानलेवा हमला, तीन युवक भी हुए घायल

दो साल पहले नक्सिलियों ने उड़ा दिया था पूरा घर, अब मेले में मुखिया पर हुआ जानलेवा हमला, तीन युवक भी हुए घायल

BAGHA : बड़ी खबर  बगहा  से है जहां नक्सल प्रभावित इलाका वैरागी सोनवर्षा में मुखिया पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला के पीछे मेला का विवाद बताया जा रहा है। इस घटना में तीन लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

चिउटाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगने वाले बैरांटी देवी स्थान मेला में मुखिया पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना रात्रि दो बजे की है। मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। हालांकि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। 

वैरागी सोनवर्षा पंचायत के मुखिया सूरज सिंह ने बताया की प्रत्येक वर्ष बैराटी मेला का आयोजन मुखिया और उसके अध्यक्ष के नेतृत्व में होता है।  लेकिन बगल के पंचायत हसनापुर के ग्रामीणों से इस मुद्दे को लेकर विवाद होता आया है। यहीं वजह है की उनपर हमला किया गया है। इस हमले में तीन युवक जख्मी हुए हैं। मुखिया ने बताया कि इसके पूर्व इनके पिता की भी हत्या नक्सलियों ने कर दी थी और फिर उसके दो वर्ष बाद नक्सलियों ने इनका घर डायनामाइट से उड़ा दिया था।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर कार्रवाई करने और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के बुलाने की मांग की है। ग्रामीणों दो घंटों से थाना परिसर और उसके आसपास अड़े हुए हैं। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेंद्र दीक्षित ने इस मामले की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुखिया लोगों की सुरक्षा खतरे में है। यदि नीतीश और तेजस्वी सरकार बिहार के मुखिया लोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं करेगी तो इस सरकार का आगामी चुनाव में विरोध किया जाएगा।

Suggested News