बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए नई गाइडलाइन जारी, जानें एंट्री, एग्जिट और दर्शन का नया समय

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए नई गाइडलाइन जारी, जानें एंट्री, एग्जिट और दर्शन का नया समय

DESK: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रामलला के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। राम मंदिर ने अब तक कई रिकॉर्ड भी तोड़ लिए है। अगर राम मंदिर में रोजाना औसतन दर्शनार्थी को देखा जाए तो यहां हर रोज 1 से 1.5 लाख रामभक्त रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं ताजा मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर में रामलला के दर्शन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है। साथ ही आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। 

वहीं नई गाइडलाइंस में दर्शन का समय, एंट्री और एग्जिट करने की प्रक्रिया, एंट्री पास के लिए जरूरी चीजें शामिल हैं। जानकारी अनुसार राम जन्मभूमि मंदिर में प्रातः 6:30 बजे से लेकर रात्रि 9:30 बजे तक दर्शन के लिए एंट्री कर सकते हैं। राम जन्मभूमि मंदिर में एंट्री करने से लेकर, दर्शन कर बाहर आने तक की प्रक्रिया सरल एवं सुगम है। सामान्यतः दर्शनार्थियों को 60 से 75 मिनट के भीतर भगवान श्री रामलला के दर्शन हो जाते हैं। 

दर्शन करने वाले लोग अपना मोबाइल, जूते-चप्पल, पर्स आदि सामान मंदिर परिसर के बाहर रख कर आएंगे, इससे उन्हें सुविधा होगी और उनके समय की भी बचत होगी। राम जन्मभूमि मंदिर में अपने साथ फूल-माला, प्रसाद आदि लेकर न आएं। प्रातः काल 4 बजे मंगला आरती, 6:15 बजे श्रृंगार आरती एवं रात्रि 10 बजे शयन आरती में एंट्री, एंटी पत्र द्वारा ही संभव है। अन्य आरतियों के समय इसकी जरूत नहीं है। 

साथ ही एंट्री लेटर में दर्शनार्थी का नाम, आयु, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं शहर का नाम जैसी जानकारी होनी चाहिए। यह ट्रस्ट की वेबसाइट से भी उपलब्ध हो सकता है और निःशुल्क है। मंदिर में वृद्ध जनों एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध है। मालूम हो कि 22 जनवरी को पीएम मोदी के सामने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं 23 जनवरी से मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद से ही देश-विदेश के कोने-कोने से भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।  

Suggested News