बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिर्फ नाम बदला, व्यवस्था नहीं : 2019 में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का घर डूबा था, इस बार रेणु देवी का घर हो गया पानी-पानी

सिर्फ नाम बदला, व्यवस्था नहीं : 2019 में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का घर डूबा था, इस बार रेणु देवी का घर हो गया पानी-पानी

PATNA : 2019 में  पटना में हुए जलजमाव में जो एक तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हुई थी, वह है तत्कालिक डिप्टी सीएम सुशील मोदी के घर का पानी में डूबने के बाद हाफ पैंट में परिवार के साथ सड़क पर नजर आना। अब 2021 में भी वही स्थिति नजर आ रही है। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश में बिहार के डिप्टी सीएम का घर पानी में डूब गया। हालांकि इस बार डिप्टी सीएम के रूप में सुशील मोदी नहीं रेणु देवी हैं। जिनका घर बारिश में पूरी तरह से डूब गया है। 

डिप्टी सीएम के पटना आवास की स्थिति यह है कि उनके घर के पास घुटने भर पानी का जलजमाव नजर आ रहा है।  बता दें कि कुछ दिन पहले ही बेतिया में रेणु देवी ने यह दावा किया था कि वहां पानी निकासी की सबसे बेहतर व्यवस्था की गई है। जिससे सिर्फ कुछ घंटे में जलजमाव से मुक्ति मिल पाएगी। अब बेतिया की स्थिति कितनी सुधरी, यह तो जलजमाव के बाद ही बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन राजधानी पटना में जलजमाव से मुक्ति के लिए न तो वह खुद और न ही उनकी सरकार ने कोई व्यवस्था की।



Suggested News