पटना. 2 साल से मोहब्बत की कहानी का शुक्रवार को खौफनाक अंत हुआ। गर्लफ्रेंड की बेवफाई ने 30 साल के पत्रकार विशाल को सिरफिरा बना दिया और उसने अपने प्रेमिका के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घायल पत्रकार विशाल की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम आईजीएमएस में जान चल गयी। मामला पटना के खगोल थाना का है।
जानकारी के अनुसार, पत्रकार विशाल का उसकी प्रेमिका जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी।
इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया। इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली। विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी।
विशाल वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुदको गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था। फिलहाल पटना पुलिस की टीम अस्पताल में पहुंची हुई है और विशाल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।